पाकिस्तान में 200 रूपये दर्जन भारतीय केला

सप्लाई जब बढ़ने लगी तो दाम घटने लगे, लेकिन फिर भी 200 रूपये के दाम पर बिक रहा है। पाकिस्तान में केले के उत्पादन में आई भारी कमी इसकी वजह बताई जा रही है। अब भारतीय केले का यह आलम है कि पाकिस्तान में सबसे अधिक केले का उत्पादन करने वाले दक्षिणी सिंध प्रांत में भी आपूर्ति करनी पड़ रही है।
इस्लामाबाद के दुकानदारों का भारतीय केले के बारे में कहना है कि ये स्थानीय किस्म के मुकाबले अधिक बड़े और स्वादिष्ट हैं। उल्लेखनीय है कि सिंध में ठंडे मौसम और पिछले दो साल के दौरान प्रांत में बाढ़ आने के चलते केले की पैदावार में गिरावट आती रही है। 2011-12 के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 2010-11 में केले का उत्पादन 1,39,000 टन था जो 2011-12 में घटकर 99,000 टन रह गया।
दैनिक अखबार दि डॉन ने बाजार सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फल विक्रेता भारतीय केले पर 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन मुनाफा कमा रहे हैं। भारतीय केले कश्मीर और अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तान पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications