मेट्रो स्टेशन आत्महत्या के लिए बना नया ठिकाना

मृतका की पहचान सीमा आनंद (31) के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रेलवे) संजय भाटिया के अनुसार सीमा अविवाहित थी। आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। सीमा परिजनों के साथ हरीनगर इलाके में रहती थी। वह नारायणा स्थित निजी कंपनी में काम करती थी। वह घर से निकलकर सुबह करीब 9.45 बजे तिलक नगर मेट्रो स्टेशन
पहुंची। उसने जनकपुरी जाने के लिए टोकन लिया, लेकिन वह द्वारका से राजीव चौक आने वाली ट्रेन के प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो गई। द्वारका की तरफ से जैसे ही ट्रेन आई सीमा उसके सामने कूद गई। ट्रेन कम स्पीड में थी। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले आठ मई को 22 साल के युवक ने मेट्रो रेल पटरी पर कूदकर जान दे दी थी। पांच मई को दक्षिणी दिल्ली के आईएनएस मेट्रो स्टेशन पर 55 साल के एक व्यक्ति ने पनी जान देने की कोशिश की थी। कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर चार मई को एक अज्ञात महिला ने मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे एक दिन पहले तीन मई को एक बैंक में कार्यरत 25 वर्ष की युवती ने गुड़गांव में एमजी रोड मेट्रो स्टेशन की छत से कूदकर जान दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications