फेसबुक दोस्त के साथ दूसरी शादी कर फंसी विधायक

उन्होंने कहा कि वे नये पति के साथ छुट्टियां बिताने त्रिपुरा थी। उन्होंने स्वीकार किया है कि अभी पहले पति को तलाक नहीं दिया है। उनके इस कदम को राज्य के एक अधिवक्ता संगठन ने गैरकानूनी करार दिया है। संगठन ने विधानसभा से विधायक के निष्कासन की मांग की है। उनकी पहली शादी राकेश सिंस से हुई है, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।
उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी शादी के लिए उनके पति ही जिम्मेदार है, क्योंकि वह उन्हें तीन साल से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। रूमी नाथ धर्म परिवर्तन कर अपना नाम राबिया सुल्ताना रख लिया है। विधायक ने अपने कदम को जायज ठहराते हुए एक चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपराध नहीं किया है और वह आने वाली हर परिस्थिति का सामना करेंगी।
विधायक रूमी नाथ पहली बार बोर्खोला सीट पर सन 2006 में भाजपा टीकट पर जीती थी। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गयी। कुछ समय पहले पति ने दावा किया था कि उनकी रूमी का अपहरण हो गया है, लेकिन कुछ ही समय बाद मालूम हो गया कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार है। शनिवार सुबह विधायक अपने सरकारी आवास पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications