सचिन तेंदुलकर आज राज्‍यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे

sachin tendulkar
नई दिल्‍ली। भारत को क्रिकेट की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज राज्‍यसभा के सदस्‍य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ लेने के साथ ही सचिन तेंदुलकर राज्‍यसभा की सदस्‍यता लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। केवल यहीं नहीं वह सांसद बनने वाले पहले सक्रिय खिलाडी होंगे। तेंदुलकर रविवार देत रात दिल्‍ली पहुंच चुके है।

सचिन के साथ मनोनीत हुए दो अन्‍य सदस्‍य अभिनेत्री रेखा और उद्यमी अनु आगा सत्र के दौरान ही शपथ ले चुके है, लेकिन सचिन उस उमय आईपीएल में व्‍यस्‍त थे। राज्यसभा में मनोनीत होने के बाद सचिन की सक्रिय राजनीति में आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सचिन ने कहना है कि मै अपने खिलाड़ी हूं। सचिन का राज्‍यसभा में पहुंचने से खेल में होने वाले सुधार के लिए कुछ विशेष कदम उठाये जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके सीनियर साथी सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के रूप में भी अपना योगदान देंगे। नियंत्रण रेखा के क्षेत्रों के दौरे पर आये धोनी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह (राज्यसभा) उनके लिये नया स्थान है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह वहां अच्छा काम करेंगे और अपना योगदान देंगे।

धोनी को पिछले साल सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर ने क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा क‍ि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है और प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा किया है। तेंदुलकर को अप्रैल में राज्यसभा के लिये नामित किया गया था। उनका कल शपथ लेने का कार्यक्रम है। राज्यसभा सभापति हामिद अंसारी उन्हें शपथ दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+