सचिन ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ

शपथ समारोह की खास बात यह रही कि सचिन ने हिंदी में शपथ लिया। सचिन ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं सचिन रमेश तेंदुलकर राज्यसभा के सभी नियमों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा। मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और सचिन का नाम राज्यसभा सांसद के लिये राष्ट्रपति को भेजा गया था। राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद रेखा कुछ दिन पहले सांसद पद की शपथ ले चुकी थी। उल्लेखनीय है कि शपथ लेने के साथ सचिन राज्यसभा का सदस्य बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। यही नहीं वो सांसद बनने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications