नितिन गडकरी ने बाबा रामदेव के पैर छूए

ऐसी आशंका है कि बाबा और भी राजनीतिक हस्तियों से मिल सकते है, क्योंकि रामदेव ने कल भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ अनशन के दौरान कहा था कि वह इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेंगे। उन्होंने कहा था कि वह जदयू नेता शरद यादव, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भी जाएंगे।
बाबा रामदेव ने रविवार को जंतर मंतर पर अन्ना हजारे के साथ मिलकर कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया था। इससे पहले बाबा रामदेव ने एक प्रवक्ता से मुलाकात करके कहा था कि हम नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर कालेधन और मजबूत लोकपाल पर भाजपा का समर्थन मांगेंगे, और इस मुलाकात को देखकर तो ऐसा लगा की गडकरी भी रामदेव का साथ देने के लिए तैयार है।
ऐसी भी आशंका है कि बाबा रामदेव के साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई में आए अन्ना हजारे उनसे अलग हो सकते है, क्योंकि अन्ना अपने आंदोलन को शायद राजनीतिक हवां देने से मुकर जाए। पहले भी कई बार अन्ना के साथ भाजपा और संघ के समर्थन की बता उठती चली आई है। जिसके कारण अन्ना को विरोधियों के वार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications