जमा कालाधन और लोकपाल लाओं, नहीं तो जाओं: रामदेव

anna hazare, baba ramdev
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार और कालेधन की खिलाफ बाबा रामदेव और अन्‍ना हजारे एक साथ मंच पर आकर एक सुर में यूपीए सरकार को चेतावनी दी। उनका एक नारा लगता दिखा 'विदेश में जमा कालाधन लोकपाल लाओं, नहीं तो जाओं'। उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार और कालेधन के मुद्दे को लेकर केद्र सरकार को जमकर कोसा।

पतंजलि के ऊपर नोटिस के जवाब में बाबा ने सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि हमने कोई चोरी नहीं की है और न ही कोई हेर-फेर किया है, लेकिन पतंजलि को मिले नोटिस का जवाब देने के लिए खर्च जरूर बढ़ गया है। कई वकील रखने पड़े है। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री को ललकारते हुए कहा है कि वह अपने भ्रष्‍ट मंत्रिमंडल के खिलाफ कार्रवाई करें।

इस आंदोलन में लगभग पूरी टीम अन्‍ना मौजूद थी। करीब एक साल बाद यह पहला मौका था जब अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव एक साथ एक मंच पर मौजूद थे। धरना स्‍थल पर जाने से पहले बाबा रामदेव और अन्‍ना हजारे महात्‍मा गांधी की समाधि स्‍थल राजघाट पहुंचे। अन्‍ना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकपाल के लिए उनकी लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी।

बाबा रामदेव ने फिल्‍मी गीत रंग दे बसंती चोला भी गाया। पिछले साल 4 जून को ही अनशन के दौरान बाबा रामदेव उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। बाबा ने कहा कि जब वे बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे है तो केवल एक ही पार्टी को क्‍यों दिक्‍कत हो रही है। भारतीय लोकतंत्र शासन में पहली बार इतना कमजोर व्‍यक्ति शासन कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+