डॉक्‍टरों ने कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके आमिर खान

Aamir Khan
हिसार। बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्मों का बहिष्कार करने की घोषणा भले ही अभी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों ने न की हो, मगर हिसार के डॉक्टर्स ने आमिर खान की फिल्मों का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है।

डॉक्टर्स अब आईएमए के अगले फैसले तक उनकी फिल्मों का बहिष्कार जारी रखेंगे। उनका यह विरोध बॉलीवुड स्टार आमिर खान द्वारा होस्ट किए जा रहे कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' में देशवासियों के समक्ष पूरे देश के चिकित्सकों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। यह बात आईएमए के जिला प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा ने कही।

उन्होंने कहा कि हर इंसान को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों के गिरेबान में झांके। बॉलीवुड स्टार आमिर खान देशवासियों के समक्ष पहले फिल्म इंडस्ट्रीज में फैले गड़बड़झाले को उजागर करें, फिर अन्य मुद्दों पर आगे आएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में चंद लोगों की तथाकथित गलत नीति और सोच को उस व्यवसाय के सुलझे हुए लोगों पर थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई अभिनेता या अभिनेत्री गलत कार्यों में फंसे नहीं हैं, मगर उस पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गलत बताना सही नहीं। उन्होंने कहा कि रोगी का जीवन सुरक्षित करना ही डॉक्टर का एकमात्र उद्देश्य रहा था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान किसी भी मुद्दे को उठाएं, मगर समझदारी से उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+