मिशन एडमिशन: इस बार श्रीराम कालेज का क्या होगा

Delhi University
दिल्ली(ब्यूरो)। पिछले साल श्रीराम कालेज में कटआफ मार्क्स 100 फीसदी था। पर इस बार क्या होगा। इसे लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंदरखाने चर्चा गरम है। क्योंकि पिछले साल कपिल सिब्बल तक को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था। हालांकि बताया जा रहा है कि श्रीराम कालेज का कटआफ मार्क्स फिर सौ फीसदी पर ही टिके रहने की संभावना है। वैसे चर्चा है कि श्रीराम कालेज प्रबंधन इस बार अपने यहां 100 फीसदी से एक फीसदी कम 99 फीसदी कटआफ मार्क्स रखने की कवायद में जुटा है जिससे उसे आलोचनाओं का शिकार नहीं होना पड़े।

वहीं आज दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क की कीमत 100 रुपये रखी गई है। छात्रों को प्री. एडमिशन ओएमआर फॉर्म भरना होगा। सेंट्रलाइज्ड इस फॉर्म के जरिये सभी कॉलेजों व कोर्सों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित 12 डाकघरों व 10 कॉलेजों से मिलेगा। जनरल व ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को 22 केन्द्रों से फॉर्म मिलेंगे और भरकर उन्हें इन्हीं जगहों पर जमा भी कराना होगा।

एससी-एसटी विद्यार्थियों का सेंट्रलाइज्ड रजिस्ट्रेशन यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित चार केन्द्रों पर होगा। सामान्य व ओबीसी को फॉर्म जमा कराते समय उसके साथ किसी तरह का दस्तावेज नहीं लगाना होगा, जबकि एससी-एसटी को पंजीकरण के समय सभी जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। कॉलेजों में फॉर्म सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगे। डाकघरों में फॉर्म मिलने का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। एससी-एसटी स्टूडेंट्स की आवेदन प्रक्रिया रोजाना सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून होगी। पहली कटऑफ 26 जून को जारी होगी। कटऑफ जारी होने वाले दिन से एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+