फेसबुक का प्रोफाइल इन्फो नहीं किया अपडेट, हो गया तलाक

facebook divorce
दोस्तों से जुड़ने का जरिया बना फेसबुक आज बड़ा घटक हो गया है जहां ये तलाक का सबसे बड़ा कारण बन गया है। एक तजा तरीन सर्वेक्षण में आया है की सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक एक तिहाई से ज्यादा तलाक के लिए जिम्मेदार है। सर्वेक्षण के मुताबिक तलाक के लिए अर्जी दायर करने वाले ऐसे दंपतियों की संख्या बढ़ रही है जो फेसबुक पर अपने जीवनसाथी के व्यवहार का शिकायतों के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। फेसबुक पर विपरीत लिंग वालों को भेजे गए अनुपयुक्त संदेशों का प्रयोग अर्जी में शिकायत के लिए बहुतायत से किया जा रहा है।

गौर करने वाली बात है की स्वयं फेसबुक फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने प्रिंसिला चान से शादी के बाद अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट नहीं किया था। उन्होंने वहां शादी की तस्वीरें भी नहीं डालीं थीं। उधर, उनकी पत्नी चान ने तुरंत स्टेटस बदलकर खुद को मैरिड शो किया और शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं। दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक है, लेकिन ऐसे कई कपल ऐसे हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी में उनके फेसबुक स्टेटस ने खलबली मचा दी है और बात अब तलाक तक आ पहुंची है ।


तमिलनाडु में फेसबुक पर बेसिक इन्फो अपडेट न करने पर एक शख्स को तो उसकी पत्नी ने क्रूरता के आरोप में कोर्ट में घसीट लिया। वह अकेले नहीं हैं। डिवॉर्स ऐडवोकेट नीला गोखले बताती हैं पति की फेसबुक की लत और फेसबुक पर केवल महिलाओं को ही फ्रेंड बनाने से दुखी महिला अब तलाक के लिए उनके पास आई है।


तलाक के मामलों की विशेषज्ञ वकील मृणालिनी देशमुख का मानना है कि फेसबुक पर टाइम बिताना अब रिश्तों में दरार का बड़ा कारण बन रहा है। वहीं चेन्नै के डिवॉर्स ऐडवोकेट आरतीका कहना हैं कि अब फेसबुक पोस्ट और तस्वीरें भी कोर्ट में तलाक के लिए सबूत के तौर पर पेश की जा रही हैं।

मजेदार बात ये है कि चेन्नै में एक महिला ने अपने फ्रेंड के किसी फ्रेंड के फेसबुक पेज पर अपने पति की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर देखी तो वह सीधे कोर्ट जा पहुंची। उसका दावा था कि यह हाल की ही फोटो है। पति कोर्ट में आरोपों से इनकार करता फिर रहा है। दिल्ली की सीनियर ऐडवोकेट सुनील मित्तल कहते हैं, 'दोस्तों और यहां तक की खुद पति-पत्नी द्वारा खुद ही पोस्ट की गई तस्वीरें उन्हें तलाक की ओर ले जा रही हैं।'

दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ वकील सुनील मित्तल कहते हैं कि फेसबुक पर टैग की जाने वाली तस्वीरों के कारण तलाक के कई मामने सामने आ रहे हैं। इसी तरह के एक अन्य मामले में भी एक पति ने अपनी पत्नी के फेसबुक स्टेटस देखकर कोर्ट की शरण ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+