आईपीएल में काला धन, एफडीआई काले धन की चाबी: रामदेव

रामदेव ने आईरपीएल टूर्नामेंट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आईपीएल में भी काला धन शामिल है जहां लड़के लड़कियां डांस करते हैं। योगगुरु ने कहा कि आईपीएल में सुरा सुंदरी का खेल होता है और यहां खिलाडि़यों को काले धन से खरीदा जाता है। उन्होंने कहा कि यह काला धन देश के विकास में लगता तो देश की यह दशा नहीं होती और गरीबी नक्सलवाद, माओवाद तथा आतंकवाद जैसी समस्याएं भी न पनपती।
योग भी सिखायेंगे, भ्रष्टाचार भी मिटायेंगे
बाबा रामदेव ने आज यहां कहा कि वह योग भी सिखाएंगे और भ्रष्टाचार भी मिटाएंगे। जंतर मंतर पर काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साथ एक दिन के संयुक्त अनशन पर बैठे रामदेव ने कल चार जून से अपने आंदोलन को किसी न किसी रूप में जारी रखने का संकेत देते हुये कहा कि आज शाम को चार बजे घोषणा की जायेगी कि कल से आंदोलन की रणनीति क्या रहेगी। उन्होंने कहा, इस देश में काला धन वापस आकर रहेगा और जनलोकपाल के लिये भी आर पार की लड़ाई जारी रहेगी।
योग गुरु ने प्रधानमंत्री को आडे़ हाथौं लेते हुए कहा कि लोग उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी की इज्जत करते हैं लेकिन उन्हें अपनी लोकतांत्रिक, राजनीतिक और संवैधानिक ईमानदारी भी निभानी चाहिये। देश उनको व्यक्ति के रूप में नहीं सर्वोच्च राजनीतिक व्यक्ति के रूप में देखता है। तामपान में थोड़ी कमी का जिक्र करते हुये रामदेव ने कहा, जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उससे भगवान प्रसन्न होते हैं आरै कल रात बारिश कर भगवान ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की है। हिन्दुत्व की छवि से दूरी बनाने की कोशिश करते दिख रहे रामदेव ने दो तीन बार मंच से कहा कि हमारे आंदोलन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म और वर्ग के लोग जुड़े हैं। उनके मंच पर भी कुछ मुस्लिम नेता मौजूद थे।
रामदेव ने कहा कि आंदोलन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। यह आंदोलन हम क्रोध और प्रतिशोध के साथ नहीं बल्कि पूरे होश और बोध के साथ कर रहे हैं। रामदेव ने यह भी कहा कि जो लोग आरोप लगाते हैं कि योगगुरु अर्थव्यवस्था की बात कैसे कर सकता है तो मैं बताना चाहता हूं कि मैंने योग के साथ अर्थशास्त्र का भी अध्ययन किया है और योग की किताबों के साथ अर्थशास्त्र की पुस्तकें भी लेकर चलता हूं। उन्होंने कहा, हम योग भी सिखायेंगे और भ्रष्टाचार भी मिटायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications