रामदेव ने दी अगस्त तक आर पार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी

आजाद हिंद ग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्होंने कहा, हमें काला धन वापस लाना होगा। मैं इस देश के लोगों से इस लड़ाई में शामिल होने की अपील करता हूं। आज से हम काला धन वापस लाने के लिये इस लड़ाई को और तेज कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि अगस्त तक सभी देशवासी इस आर पार की लड़ाई में शामिल हो जायें।
जंतर मंतर पर होने वाले अनशन में हजारे और रामदेव एक साथ हौंगे जहां दोनों 2014 के आम चुनावों को लेकर अपनी रणनीति की घोषणा कर सकते हैं। काला धन वापस लाने की मांग को लेकर एक दिन के इस अनशन के साथ साथ रामदेव के भारत स्वाभिमान आंदोलन द्वारा राज्यों की राजधानियों में भी प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे। रामदेव के हिंदुत्व से जुड़े होने के कारण टीम अन्ना ने उनसे दूरियां बढ़ा ली थीं पर आज हजारे-रामदेव एक साल बाद किसी सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आयेंगे।












Click it and Unblock the Notifications