आजादी की दूसरी लड़ाई के लिये बैटरी चार्ज हो चुकी है: अन्ना

अन्ना हजारे ने कहा है कि आज तक हम लोगों ने अपने जीवन में एक कलंक तक नहीं लगने दिया। और यही वजह है कि आज मैं गुंडों से लड़ रहा हूं। रामदेव के मंच से अन्ना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी बात का डर नहीं हैं क्योंकि हमारे पास वह सुख है जो अरबपतियों के पास नहीं है। अन्ना ने कहा कि पूरी जनता का समर्थन और प्यार हमारे पास है और हम आखिरी तक लड़ाई लड़ेंगे।
अन्ना ने कहा कि मैने शादी नहीं कि मगर मेरा परिवार बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है। अन्ना ने कहा कि गांवों में विकास करना बहुत जरुरी है। अन्ना ने कहा कि आज विकास के नाम शोषण हो रहा है। अन्ना ने कहा कि राइट टू रिजेक्ट लाना बेहद जरुरी है क्योंकि करोड़ों के घोटाले सामने आये हैं। अन्ना हजारे ने कहा कि रामदेव के आने से आंदोलन को ताकत मिली है।
अन्ना ने जनता से कहा कि सच्चाई का कभी साथ नहीं छोड़ना क्योंकि सत्य कभी पराजीत नहीं हुआ है। अन्ना ने कहा कि कठिनाई बहुत आती है मगर जीत भी सच की होती है। अन्ना ने कहा कि कई लोग देश के लिये गद्दार बन गये मगर हम कभी नहीं बनेंगे। अन्ना ने कहा कि सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोकपाल लाओ नहीं तो जाओ और काला धन लाओ नहीं तो जाओ।
अन्ना हजारे ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोग इतने देर से धूप में बैठे हैं तो इससे तो एक बात साफ हो जाता है कि आजादी की दूसरी लड़ाई शुरु हो चुकी है। और धूप में बैठने के बाद लोगों की बैटरी चार्ज हो गई है। अन्ना ने कहा कि देश के हर एक गांव में जिंदा शहीद तैयार करना होगा तब जाकर विकास की लहर दौड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications