मध्य प्रदेश के इंदौर में मिली कन्या भ्रूण से भरी बोरी

यह खबर तब मिली जब कालोनी में खुले मैदान में एक बंद बोरी देखी गई। बोरी के चारों तरफ कुत्तों का झुंड लगा हुआ था। कुत्ते बोरी को काट कर उसके अंदर पड़ी चीज़ को खाने के प्रयास में लगे हुए थे। तभी स्थानीय लोगों को कुछ अटपटा लगा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोरी को खुलवाया और देखा कि उसके अंदर 12 भ्रूण पड़े थे। उनमें कुछ तो एक-दो दिन पुराने थे।
इस खबर के फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हर जगह यही चर्चा होने लगी कि आखिर ये भ्रूण कहां से आये। पुलिस ने बोरी को तुरंत अपने कब्जे में लेकर जांच कमेटी बना दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के आधार पर बताया कि हो न हो पास के ही किसी नर्सिंग होम का यह काम हो सकता है।
वैसे हम आपको बता दें कि तीन सप्ताह पहले आमिर खान के सत्यमेव जयते में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दिखाये गये एपिसोड के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में डॉक्टरों के घरों व प्राइवेट नर्सिंग होम्स पर छापेमारी की गई थी। कई डॉक्टरों को गिरफ्तार भी किया गया। इस कड़ी से जोड़ कर देखें तो हो सकता है कि पुलिस के छापे के डर से नर्सिंग होम ने अपने इस जुर्म को बोरी में बंद कर सूनसान इलाके में फेंक दिया हो। खैर जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications