भारतीय सेना में आईएसआई की घुसपैठ

indian army
नई दिल्‍ली। भारतीय सेना की मजबूत सैन्‍य खुफिया ईकाई भी अब संदेह के घेरे में आ गयी है। पिछले दिनों एक सैन्‍यकर्मी सेना की खुफिया जानकारी आईएसआई को देते हुए पकड़ा गया था। पिछले अप्रैल को सेना का एक क्‍लर्क पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को बेचने की कोशिश में था। इससे यह तो साफ है कि भारतीय सेना में पाकिस्‍तान बड़ी सेध लगा चुका है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले का पर्दाफाश राज्‍स्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक ऑपरेशन के जरिये किया था, और क्‍लर्क पकड़ा गया। उसके साथ ही पकड़े गये सीडी, पेन ड्राइव और अन्‍य अहम दस्‍तावेज बरामद हुए है। यह क्‍लर्क शिवदसान केरल का रहने वाला है। ऐसा भी खबर है क उसने दुंबई में अपने एक रिश्‍तेदार को भी महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज बेचने का ऑफर दिया था।

सेना में जासूसी की यह पहली खबर नहीं है, लेकिन चौकाने वाला तो यह था कि शिवदसान के पास जो जानकारियां थी उसको पाकर आईएसआई भारत में तहलका मचा सकता था। अभी इस मामले की पूरी छानबीन चल रही है। शिदान सेना के अभियान, सैन्‍य तैनाती और सेना मुख्‍यालय के बड़े अधिकारियो के बीच की बात-चीत को आईएसआई के हवाले करने वाला था।

आरोपी क्‍लर्क तकनीकी प्रभाग (टीएसडी) में काम कर रहा था। इस यूनिट के मुखिया कर्नल बख्‍शी है। यह यूनिट पहले भी गलत तरीके से जासूसी करवाने के आरोप के चलते विवादो में रह चुकी है। सोचने वाली बात है क‍ि अगर क्‍लर्क सूचना देते हुए पकड़ा गया है तो क्‍या गारंटी है क‍ि इससे पहले भारतीय सेना की सूचना आईएसआई के हाथ नहीं लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+