आमिर की फिल्मों का करेंगे बहिष्कार:आइएमए

Aamir Khan
सत्यमेव जयते के पिछले एपिसोड में आमिर खान ने जिन डॉक्टर्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे उन्हीं की कांउसिल 'आईएमए' द्वारा आमिर की फिल्मों का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है।

27 मई को प्रसारित हुए एपिसोड में आमिर ने हमारे देश की जर्जर हो चुकी स्वास्थय सेवाओं पर से परदा उठाया था। आमिर के साथ उस एपिसोड में मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया के हेड के के तलवार भी मौजूद थे। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने खुद पैसे के लिए गलत इलाज करते डॉक्टर्स का सामना किया था।

गौरतलब है कि अपने रियेलिटी शो सत्यमेव जयते के द्वारा आमिर खान ने समाज की बुराइयों पर से परदा उठाने की मुहिम चलाई है और अपने पहले एपिसोड से कन्या भ्रूण हत्या का, दहेज प्रथा जैसी समाज को खोखला कर रहीं बुराईयों का बहिष्कार करने का प्रयास किया था। अपने इस मुहिम में आमिर ने काफी हद तक सफलता भी पाई।

लेकिन इस बार आमिर ने सीधे डॉक्टर्स को अपने निशाने पर लेकर इलाज के नाम पर किए जा रहे पैसों के आदान-प्रदान को टेलीविजन स्क्रीन पर लाखों लोगों के सामने बेपरदा कर दिया। अपने पेशे पर किए गए इस वार का जवाब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ये कहकर दिया कि अगर आमिर ने डॉक्टर्स के खिलाफ कही गई बातों के लिए माफी नहीं मांगी तो आईएमए आमिर की फिल्मों का बहिष्कार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+