जनरल की कुर्सी से उतरते ही वीके सिंह पर चले तीर

नटराजन ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष के उस दावों को सिरे से खारिज भी किया, जिसमें उन्होंने टाट्रा खरीद पर सवालिया निशान लगाया था और उसके बाद वे जांच एजेंसी के घेरे में आ गए हैं। नटराजन ने कहा, वीके सिंह इस मामले में यदि माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कंपनी मानहानि का मुकदमा ठोकेगी। उधर, पूर्व जनरल ने आज साफ कर दिया कि वह कंपनी से माफी नहीं मांगेंगे।
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने कहा, "मैं नटराजन से पूछना चाहूंगा कि किस चीज के लिए माफी मांगूं। मैंने कुछ आरोप नहीं लगाया है, मैंने केवल तथ्यों की बात की है।" पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, बीईएमएल के साथ नटराजन, वहां 12 साल से हैं। उन्हें पता होगा कि बीईएमएल में चीजें कैसे चलती हैं। यह मामला सीबीआई के पास है, जो इसकी जांच कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी।"
गौरतलब है कि बीईएमएल का वीके सिंह पर यह हमला रक्षा मंत्री एके एंटनी उस बयान के बाद आय़ा है जिसमें उन्होंने अफसरों को अतीत की कड़वाहट भुलाकर आगे के कामों पर ध्यान देने को कहा था। रक्षा मंत्री एंटनी एशियाई सुरक्षा सम्मेलन के लिए शुक्रवार सुबह सिंगापुर रवाना हुए और दिन चढ़ते तक अपनी टीम के साथ बेंगलूर में मीडिया के सामने आए नटराजन ने टाट्रा ट्रकों पर वीके सिंह के दावों और आरापों को सिरे से खारिज किया और कहा, सिंह ने जिस तरह टाट्रा ट्रकों की गुणवत्ता और कंपनी के कामकाज पर सवाल उठाए उससे कंपनी की छवि को धक्का पहुंचा है। लिहाजा वकीलों से मशविरे के बाद सिंह के खिलाफ नोटिस भेजा गया है।
टाट्रा ट्रक की गुणवत्ता पर अपमानजनक टिप्पणी और कीमत के बारे में गलत दावे के कारण सिंह पर मानहानि का मुकदमा चलाने का फैसला लिया गया है। हालांकि लंदन की कंपनी के रास्ते टाट्रा ट्रकों की खरीद व ऊंचे दामों की मजबूरी पर नटराजन की ओर से पेश दलीलों में ज्यादा कुछ नया नहीं था, लेकिन उसकी टाइमिंग जरूर खास थी।












Click it and Unblock the Notifications