आसमान से बरस रही है आग, हरियाणा में पारा 47 पर

बाकी कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी। मौसम विभाग का पूर्वनुमान है कि गर्मी का यह कहर जारी रहेगा। गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस परेशान करेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।
गर्मी के साथ बिजली कटौती ने शहर के लोगों को खूब परेशान किया। कुछ पावर प्लांटों की यूनिटों से बिजली उत्पादन ठप होने से यह समस्या गहरा गई है। बिजली निगम को ही डिमांड के अनुकूल बिजली नहीं मिल रही है। पूरे दिन में केवल 7-8 घंटे ही बिजली मिल रही है। गर्मी और लू से बचाव करने के लिए लोग मुंह व शरीर के अन्य खुले भाग को कपड़े से ढक रहे हैं। गर्मी में ठंडी-ठंडी शिकंजी, ठंडी लस्सी व कोल्ड ड्रिंक की डिमांड बढ गई है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक से बचने की जरूरत है। अधिक गर्मी में काम करने पर कई बार हीट स्ट्रोक हो जाता है। हीट स्ट्रोक होने की स्थिति में तेज बुखार, बेहोश होना व दिमागी बुखार भी हो जाता है। पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें। मुंह पर कपड़ा बांध कर चलें। अगर शरीर पर कोई जख्म है तो उसे ढक कर रखें। स्किन स्पेशलिस्ट ने कहा कि स्वीमिंग पूल का पानी अगर दूषित है तो इसमें नहाने से भी त्वचा रोग हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications