कोयला घोटाला: टीम अन्ना को नहीं भरोसा है सीबीआई पर

सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर सीबीआई अधिकारी मौन हैं। बताया जाता है कि अधिकारियों की आज बैठक हुई जिसमें इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता सीबीआई प्रमुख ने की।
भारतीय जनता पार्टी ने कोयला खनन आवंटन के संबंध में शिकायतों को प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई को भेजने के सीवीसी के फैसले का श्रेय खुद लिया है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज कहा कि हम इस बात से खुश है कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने हमारी शिकायत पर संग्यान लिया।
सीवीसी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि हमारी शिकायत पर विचार करने के बाद इसे प्रारंभिक जांच के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भेजा गया है। जावडेकर के साथ भाजपा सांसद हंसराज अहीर भी मौजूद थे, जिन्होंने कोयला खनन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। दोनों नेताओं ने सीवीसी के फैसले पर खुशी का इजहार किया।
अहीर ने पहले पहल 2010 में कोयला खनन मामलों की विशेष आडिट कराने के लिए भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को पत्र लिखा गया। जावडेकर ने बताया कि हमने इस साल 17 मई को सीवीसी को पत्र लिखा और अब हमें इंतजार रहेगा कि सीबीआई की जांच रपट सामने आये। अहीर ने कोयला और इस्पात संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया। जावडेकर का कहना था कि भाजपा इस मुद्दे को 2006 से उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications