एनआरआई दुल्हे सावधान, दुल्हनों के लिए खुलेगी हेल्पलाइन

wedding
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार बहुत जल्द ऐसे लोगों के लिए कठोर कानून लेकर आने वाली है जो शादी करके अपनी बीवियों को हिन्दुस्तान छोड़ कर विदेश चले जाते हैं।

इस कानून के बारे में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री बादल ने कहा कि इस कानून से जहां एक तरफ फर्जी एनआरआई लोगों का भंडाफोड़ हो सकेगा वहीँ दूसरी तरफ एनआरआई का तमगा लगाकर धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर भी इससे नियंत्रण लग सकेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये कानून उन लोगों पर शिकंजा होगा।

पिछले कई वर्षों से फर्जी विदेशी दुल्हों के खिलाफ मुहीम चलाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने 'विदेशों में हो रही शादी' पर आयोजित इस सेमीनार में बोलते हुए कहा कि ये मुद्दा एक बड़ा ही गंभीर विषय है और ये विषय हम सब कि बहन बेटियों से जुड़ा हुआ है।

रामूवालिया ने आकड़े रखते हुए कहा कि अगर हम बात उन फर्जी एनआरआई लोगों कि करें जिन्होंने यहां शादी कर यहां कि लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है तो ये संख्या 15000 को पार कर सकती है । जो पूरे हिन्दुस्तान में हो रही घटनाओं कि आधी है। दूसरे राज्यों का हवाला देते हुए रामूवालिया ने कहा कि पंजाब के बाद आंध्र प्रदेश, केरल, राजस्थान, हरियाणा में भी अब इस तरह के केस देखने को मिल रहे हैं।

सेमीनार में इस बात कि भी जानकारी दी गयी कि अब तक सरकार और पासपोर्ट कार्यालय द्वारा करीब 570 लोगों को पासपोर्ट एक्ट के सेक्शन 10 (3) के तहत कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है कि क्यों उन्होंने अपनी पत्नियों के साथ धोखा किया।

आपको बताते चलें कि पंजाब सरकार ने टीवी शो सत्यमेव जयते के बाद इस गंभीर समस्या पर विचार करना शुरू किया था। जहां अपने पहले ही एपिसोड में अभिनेता आमिर खान ने आम जनता हो इस बड़ी समस्या से रु-ब-रु कराया था।

अगर पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों कि माने तो इस समस्या कि सबसे बड़ी वजह खुद जनता है जिनको अगर सिर्फ ये पता चल जाये कि लड़का विदेश में रहता है अच्छा कमाता है तो वो अपनी बहन बेटियों कि शादी उन लोगों से कर देती है।

जहां वो सिर्फ उनके पासपोर्ट पर लगी मोहर देखती है और इसके अलावा कोई जांच पड़ताल नहीं करती है।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस समस्या का निदान तभी हो सकता है जब आम आदमी भी अपने स्‍तर पर आकर जांच पड़ताल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+