भारत बंद: बैंगलोर और तमिलनाडु में फूंकी बसे, थमा देश

Bharat Bandh
नई दिल्‍ली। पेट्रोल की कीमतों में असाधारण बढ़ोत्‍तरी के विरोध में एनडीए के भारत बंद का असर दिखने लगा है। इस बंद में एनडीए के साथ ही समाजवादी पार्टी और लेफ्ट के कार्यकर्ता भी शामिल है। महाराष्‍ट्र में शिवसेना और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया बंद का साथ दे रहे है। दिल्‍ली और मुंबई में दोहरी मुसीबत, दिल्‍ली में ऑटो वाले बंद तो मुंबई में डिब्‍बे वाले बंद।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी इस बंद का भारी असर देखने को मिला। यहां प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी और 16 बसों पर तोड़ -फोड़ की गयी। तमिलनाडु में भी सरकारी बसों को जला दिया गया। पेट्रोल दाम में बढ़ोत्‍तरी को लेकर कई तरह की समस्‍याओं से जूझ रहे एक साथ इस बंद में दिखाई दिये। दिल्ली में शीला सरकार द्वार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से लगभग 55 हजार ऑटो चालकों ने भी बंद का ऐलान कर दिया है।

मुंबई में डिब्‍बा वालों ने भी बंद के समर्थन में आज खाना बंद कर रखा है। पटना में तो बाजार पूरी तरह बंद है। पटना में जेडीयू की महिला विंग की कार्यकर्ताएं राजेंद्रनगर स्टेशन की रेलवे पटरी पर बैठ गई हैं। इस कारण से प्रशासन को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। यूपी में भी समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने चलती ट्रेन को निशाना बनाया है।

इलाहाबाद और वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने गंगा-गोमती, साकेत एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रोक दिया और पटरी पर लगातार डटे हुए है। भाजपा समेत एनडीए में शामिल सभी दल, सपा, वाममोर्चा जैसा दलों के इस हड़ताल में शामिल होने से भारत बंद पर व्‍यापक असर पड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+