पेट्रोल की आग से भारत बंद: देखें लाइव अपडेट

02:42 बजे: पेट्रोल की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और वामदलों के गुरुवार को भारत बंद के दौरान बिहार में बंद समर्थकों ने कई अनोखे तरीके अपनाकर विरोध दर्ज कराया। पटना में कहीं पर विधायकों ने टमटम की सवारी की तो कहीं बंद समर्थकों ने ऑटोरिक्शा को रस्सी से खींचा। कदमकुआं इलाके में तो लोगों ने स्कूटर जलाकर पेट्रोल में मूल्य वृद्धि का विरोध किया।
01:30 बजे: आज शाम पेट्रोल कंपनियों की अहम बैठक। 2 रूपए कम हो सकते है दाम
01:00 बजे: मुंबई में 1722 लोग हिरासत में। मुंबई में बेस्ट की 80 बसों में तोड़फोड़
12:30 बजे: जेडीयू अध्यक्ष पुलिस हिरासत में। विरोध के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया।
12:12 बजे: करोलबाग में प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो बंद करवा दिया है।
12:10 बजे: दिल्ली के राजौरीगार्डन में जबरन शांपिग मॉल बंद करवाया जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो में घुसकर विरोध जताया है।
12:00 बजे: दिल्ली में आईटीओ के पासहिरासत में लिए गए वाम नेता एबी वर्धन और डी राजा। वहीं भुवनेश्वर में भी बंद के एक समर्थक को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुंबई में भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
11:30 बजे: बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहां पर भी बंद का असर दिखाई दे रहा है। मार्केट पूरी तरह बंद हैं। मुंबई के कांदिवली में रास्ते पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ताओ और पुलिस में झड़प हो गई है जिसके बाद से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ठाणे में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां कई इलाके बंद है। महाराष्ट्र में अकोला में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की गाड़ी रोकने की कोशिश की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि मुंबई में आज डिब्बेवालों की सेवा बंद है।
11: 00 बजे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानकनगर स्टेशन पर सपाइयों ने ट्रेन रोकर पुतला फूंका और विरोध जताया। वहीं बसपा कार्यकर्ताओं ने भी पुतला फूंक कर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
10:30 बजे: दिल्ली, पटना, वाराणसी और इलाहाबाद में ट्रेने रोकी गईं हैं और भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
9:30 बजे: चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया और पटरियों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई के वर्ली, दादर, एमएन जोशी मार्ग पर दुकानें बंद करा दी गई हैं। हरियाणा की बात करें तो वहां के हिसार पूरी तरह से बंद है।
9:00 बजे: हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों की आवाजाही व दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहीं मुंबई के बोरिवली, कांदिवली में बीजेपी का प्रदर्शन जारी है। कोलकाता में हावड़ा ब्रिज को जाम कर दिया गया है। बिहार, झारखंड में बंद का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब में संगरूर, खन्ना में हाइवे जाम कर गाडि़यों को रोका गया है।
8:30 बजे: इलाहाबाद, वाराणसी में एसपी कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकीं। वहीं दिल्ली में दिल्ली गेट पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में ले लिया गया।
8:00 बजे: बैंगलोर में बसों में आग लगा दी गई। दर्जनों बसों को नुकसान पहुंचाया गया। सभी दफ्तरों, कॉलेजों और स्कूलों में बंद का ऐलान कर दिया गया है। पटना, जहानाबाद, आरा में बीजेपी, जेडीयू ने ट्रेनें रोकीं गईं। इतना ही नहीं बंद को देखते हुए हैदराबाद उस्मानिया यूनिवर्सिटी में आज की परीक्षा टाल दी गई।












Click it and Unblock the Notifications