पेट्रोल के दाम बढ़ने से एंटनी के अंदर भी लगी है आग

Defence Minister AK Antony
दिल्ली (ब्यूरो)। पेट्रोल मूल्यवृद्धि से केवल विपक्ष ही नाराज नहीं है सरकार के अंदरखाने भी इसके खिलाफ विरोध के सुर हैं। हालांकि ये विरोध कुछ चुनावी भी हैं पर सरकार के अंदर पेट्रोल मूल्यवृद्धि पर रक्षा मंत्री एके एंटनी की नाराजगी सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वैसे रक्षा मंत्री ने पेट्रोल की कीमतों पर समीक्षा की वकालत की है साथ ही उन्होंने कहा है कि कंपनियों को पेट्रोल के दाम कम करने के लिए रास्ते तलाशने चाहिएं।

तिरुअनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि फैसला गलत था। निर्णय लेने से पहले तेल कंपनियों को इसका औचित्य बताना चाहिए था। 2 जून को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने केरल पहुंचे एके एंटनी ने यह जरूर कहा सरकार डीजल और रसोई गैस के दाम नहीं बढाएगी। गौरतलब है कि संप्रग सरकार पर पेट्रो मूल्यवृद्धि को वापस लेने का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। हालांकि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी इसके असर को कम करने के लिए राज्यों से गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में वह देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने का संकेत दे चुके हैं।

उधर, तमिलनाडु में पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ मिलकर नारे लगाए। अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख जयललिता ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार ने शासन के तीन वर्ष पूरा होने पर जनता को यह उपहार दिया है। वहीं पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कल होने वाले भारत बंद की तैयारियों में सभी विपक्षी पार्टियां जुटीं हुई है। जगह जगह से लोगों को बुलाया जा रहा है कोशिश है कि केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जोरदार हो जिससे सरकार हिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+