लाखों बच्चे भूखे हैं तो आपको नींद कैसे आती है प्रधानमंत्री जी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि दोषी या निर्दोष होने का सवाल तो तब खड़ा होगा, जब इस मामले की जांच कराई जाए, लेकिन सवाल यह उठता है कि निष्पक्ष जांच कराएगा कौन? केजरीवाल के साथ टीम अन्ना के एक और अहम सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि उनकी मांग महज़ यह है कि अगर वह और उनका मंत्रिमंडल निर्दोष हैं तो फौरन जांच का आदेश दे दें।
केजरीवाल ने मनमोहन सिंह की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "हमें भी ऐसा लगता है कि पीएम ईमानदार हैं और सीधे फायदा नहीं लिया होगा लेकिन किसी ने तो फायदा लिया है।" कोयला घोटाले का सवाल खड़ा करते हुए केजरीवाल आगे कहते हैं, "हम आम आदमी है जो भ्रष्टाचार और महँगाई से पीड़ित है। आज की सियासत से परेशान हैं। देश के बच्चों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ऐसी स्थिति में आपको नींद कैसे आ जाती है।"
टीम अन्ना ने दागे पीएम पर सवालों के चार गोले
बात सिर्फ प्रधानमंत्री पर आरोपों तक ही सिमित नहीं रही। टीम अन्ना के अहम सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने मनमोहन सिंह पर सवालों के गोले दाग दिया और उसका जवाब उनसे मांगा। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से चार सवाल पूछे जो निम्न हैं।
1 अगर कोई मंत्री भ्रष्टाचार करे तो वो कौन सी एजेंसी है जो सरकार से स्वतंत्र है जो इसकी जांच करे और उस मामले में एफआईआर दर्ज करे।
2 जिस मंत्री के खिलाफ आरोप लगे हैं। पीएम कहे कि भ्रष्टाचार नहीं किया तो क्या देश को उसे मान लेना चाहिए या जांच करानी चाहिए।
3 क्या ये सच है कि पीएम जी! कोल सचिव ने कई बार बिडिंग करने की सलाह दी थी, लेकिन पहले नकारा और फिर बिना नीलामी ठेके दे दिए। क्या आपने इस नीलामी में दस्तख़त किए थे।
4 सीएजी का आकलन है कि 1.80 करोड़ का नुकसान हुआ था। अगर ये पैसा होता तो क्या पेट्रोल के दाम पर काबू पाया जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications