भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा दिखेगा भारत बंद का असर

ज्यादातर राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, लिहाजा स्कूल कॉलेजों में तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन विश्वविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं को जिनके इम्तहान चल रहे हैं, ज्यादा दिक्कत हो सकती है। भाजपा व अन्य विपक्षी दलों के आह्वान पर व्यापारी संगठनों से सभी दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। यही नहीं सरकारों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को किसी भी प्रकार के उपद्रव, तोड़फोड़, आदि को देखते हुए बसों का संचालन कम कर दिया जायेगा।
पश्चिम बंगाल में वाम दलों के कार्यकर्ता कोलकाता में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र, उत्तराखंड और केरल में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। चूंकि यहां कांग्रेस की सरकार है, लिहाजा ज्यादा उपद्रव की आशंका नहीं दिख रही है।
दिल्ली में भी सभी संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन ऑफिस खुले रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सामान्य रूप से चलेगा। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बड़े जुलूस निकाले जा सकते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसें यथावत चलेंगी। सभी राज्यों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दे दिये गये हैं। वहीं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications