हरियाणा के जींद में बंदरों के आंतक, एक की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को नगर के वार्ड नंबर एक में एक व्यक्ति को बंदरों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। बताया जाता है कि वार्ड वासी श्यामलाल ने अपने घर की छत पर गेहूं सुखाने के लिए रखे हुए थे। दोपहर के लगभग तीन बजे उसने देखा कि एक बंदर उसकी छत पर गेहूं को खराब कर रहा है। जब वह उस बंदर को भगाने के लिए छत पर गया तो जैसे ही वह छत पर पहुंचा तो अचानक उस बंदर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बंदर का शोर सुनकर वहा बंदरों की फौज आ गई और श्याम लाल पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
बंदरों के डर से घायल श्याम लाल पीछे हटता चला गया और छत से नीचे गिर गया। घायलावस्था में श्याम लाल को परिजनों द्वारा उपचार के लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीरावस्था को देखते हुए उपचार के लिए जींद सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। यह भी बताया जाता है कि श्याम लाल को जींद सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर दिया गया था जहां उसने ङ्क्षजदगी और मौत के बीच जूझते हुए दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications