अर्जेंटीना के डिस्को ग्रूव में गानों की जगह बजते हैं संस्कृत के श्‍लोक

disco
डिस्क या डिस्कोथेक इस शब्द को सुनते ही आपके दिमाग में जो छवि बनती होगी वो कुछ इस प्रकार होगी। एक ऐसी जगह जहां शोर अपने चरम पर हो, एक ऐसा स्थान जो सिगरेट के धुंए और शराब की गंध से भरा हो। बज रहा संगीत ऐसा की आपके कान के पर्दे फट जाएं। मौजूद लोग ऐसे जिनको अपने आस पास का होशो हवास न रहे।

लेकिन अब इस खबर को पढ़ने के बाद हो सकता है डिस्क को लेकर आपकी सोंच बदल जाये और आप ये महसूस करें की सुकून के लिए सबसे अच्छी जगह है डिस्क। साथ ही अगर आपको पता चलें की दुनिया में ऐसा भी डिस्क हैं जहां शराब और सिगरेट वर्जित है। जहां संगीत के नाम पर संस्कृत के श्‍लोक बजते हों तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें लेकिन ये सच है।

इस डिस्क को देखने के लिए आपको भारत से दूर अर्जेंटीना की यात्रा करनी होगी जहां के ब्युनोज एरीज में 'ग्रूव' नाम का ऐसा डिस्क है जहां शराब सिगरेट पुर्णतः वर्जित है। आपको बताते चलें की इस डिस्क में आने वाले लोगों को पहले ही इस बात की हिदायत दे दी जाती है की वो लोग नियम कानूनों का पूरी तरह पालन करें। गौरतलब है की यहां डिस्क प्रशासन आने वालों को शराब की जगह सॉफ्ट ड्रिंक देता है और डांस फ्लोर पर डीजे संस्कृत के गाने बजाता है।

यहां खाने में भी वेज का प्रयोग होता है। एक निजी अखबार को दिए गए अपने इंटरव्यू में अर्जेंटीना में रह रहे भारत के राजदूत आर विश्वनाथन ने जानकारी देते हुए कहा कि, मुझे उस वक्त बड़ा सुखद अनुभव हुआ जब मैं पिछले हफ्ते वीकेंड में ग्रूव गया। उन्होंने ये भी कहा कि वहां का माहौल बड़ा सुखद था। वहां डीजे सालसा या रेट्रो संगीत नहीं बजा रहा था बल्कि लोग संस्कृत श्‍लोकों पर थिरक रहे थे।

आगे बोलते हुए आर विश्वनाथन ने कहा कि वहां अन्दर आने के बाद लोग मुस्कुराते हुए एक दूसरे को खूब अच्छे से ग्रीट करते हैं और डांस फ्लोर पर संस्कृत श्‍लोकों को बड़ी महत्तवता दी जाती है और एक डेकोरम में रहकर ही लोग उनपर नाचते हैं।

इस अनोखे डिस्क के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिस्क के लीड सिंगर रोड्रिगो बुस्तोस ने बताया कि आज हर आदमी भागम भाग भरे जीवन को व्यतीत कर रहा और यहां हमारा मकसद लोगों को एक स्वस्थ माहौल देना है।साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके डिस्क में योग रेव पार्टी का भी आयोजन किया जाता है जहां संस्कृत श्‍लोकों और योग आसनों के बीच संगीत और डांस का मजा लिया जाता है।

तो जब आप कभी अर्जेंटीना में हों तो ग्रूव में मूव करना न भूलें। यहां विदेश में आपको वो कल्चर मिलेगा जिसकी कल्पना कभी आपने हिन्दुस्तान में भी नहीं की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+