3200 स्कूली बच्चों ने तैयार किया राष्ट्रपति भवन का लोगो

सूत्रों ने बताया कि सन् 2022 के भारत को ध्यान में रखकर इस लोगो को तैयार किया गया है। इसे दो संस्थाओं ने तैयार कराया है। उन्होंने इस बाबत करीब हजारों स्कूलों के पास इस बाबत प्रविष्टिय़ां भेजीं थीं। उनमें से करीब 3276 प्रविष्टियों को इस प्रतियोगिता में जगह मिली है। इन्हीं प्रविष्टियों में से किसी एक लोगो को कल मान्यता दी जाएगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी कहा था कि उन्हें राष्ट्रपति भवन का बड़ा लॉन पसंद है। बड़े लॉन में टहलना उन्हें अच्छा लगता है।
बताया जा रहा है कि पर्यावरण विकास के मुद्दे पर राष्ट्रपति भवन के जागरूक रहने के क्रम में इस लोगों में हरियाली को विशेष तरजीह दी जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के भीतर एक बड़ा गार्डेन भी है जिसे मुगल गार्डेन के नाम से जाना जाता है। माना जा रहा है कि इन प्रविष्टियों में उसे भी जगह मिली है। पर कयास लगाया जा रहा है कि वहीं प्रविष्टि इस दौरान मंजूर होगी जिसमें 2022 के सपने का भारत हो, हरियाली हो, पर्यावरण विकास हो।












Click it and Unblock the Notifications