गरीब हैं तो ये सोने की चेन कहां से आई ममता जी?

आपको बता दूं कि इन बातों को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं वह जायज हैं क्योंकि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से सरकारी खजाने का रोना गाते हुए पैसे की मांग की थी। अभी-अभी यह खबर आ रही है कि शाहरुख खान को जो गोल्ड मेडल दिया गया है वो ममता बनर्जी ने दिया है जबकि खिलाडियों को कोलकाता क्रिकेट बोर्ड ने सोना दिया है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि जब ममता बनर्जी गरीब हैं तो फिर ये सोने की चेन बांटना कहां तक उचित है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने कहा ‘ हम गरीब राज्य हैं और हम प्यार और शुभकामनाओं के अलावा क्या दे सकते हैं’। ममता ने कहा था कि वह खिलाडियों को मिठाई खिलाएंगी ताकि जीत की मिठास बरकरार रहे।












Click it and Unblock the Notifications