90 फीसदी से कम वाले भूल जायें डीयू का रास्‍ता

Delhi university
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय में मिशन एडमिशन के तहत इस बार 90 फीसदी से कम अंक पाने वालों को झटका लग सकता है। क्योंकि सोमवार को घोषित 12वीं की परिणाम में 90 फीसदी अंक पाने वालों की संख्या में पिछली बार की अपेक्षा इस बार 6300 छात्रों की वृद्धि हुई है। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का कट आफ मार्क्स 90 फीसदी के ही आसपास बने रहने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में इस बार काफी कुछ बदलाव है। इस बार के परिणाम में छात्रों ने इतने नंबर पाए हैं कि कई कालेजों के कटआफ मार्क्स की गणना ही गड़बड़ा गई है। डीयू में पिछली बार जहां कटआफ मार्क्स 90 फीसदी से नीचे था वहीं इस बार इसके 90 फीसदी के ही आसपास बने रहने की संभावना है। सीबीएसई 12वीं के परिणाम जो सोमवार को आए हैं उसमें 90 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाले की संख्या 28000 हजार के करीब है जो पिछले साल की तुलना में 6300 ज्यादा है।

आपको बता दें कि पिछले साल कुछ 21665 छात्रों ने 90 फीसदी अंक हासिल किया था। वहीं 95 फीसदी अंक पाने वालों की भी संख्या में इस बार जोरदार इजाफा हुआ है। वे भी पिछले बार की तुलना में 900 ज्यादा हैं। पिछली बार जहां 7954 बच्चों ने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे वहीं इस बार इनकी संख्या 9076 पहुंच गई है।

इसलिए दिल्ली विश्वविय़ालय में जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं उनका कटआफ मार्क्स 90 फीसदी के ऊपर ही होना चाहिए तभी उन्हें मनचाहे विषय में एडमिशन मिल सकता है अन्यथा उन्हें दूसरे विषय से समझौता करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+