प्रॉपर्टी के लिए खत्म किया भाई का परिवार

एसएसपी इटावा मोडक राजेश डी राव ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव निवासी किसान 50 वर्षीय सुरेश यादव उनकी पत्नी 46 वर्षीय विमला बेटा 24 वर्षीय अवनीश उर्फ नीटू, बेटी 22 वर्षीय रश्मि 20 वर्षीय सुरभी और 18 वर्षीय श्वेता की बीती रात हमलावरों ने धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे।
देर रात गांव में हुई 6 लोगों की हत्या ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। सुबह जब इस बात की खबर पुलिस और प्रशासन को लगी तो आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने छानबीन के बाद सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी इटावा ने बताया कि हत्या के मामले में किसान सुरेश यादव के सगे भाई रामप्रसाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
दोनों भाईयों के बीच स पत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही है,फिलहाल अभी उसको गिर तार नहीं किया जा सका है। स भावना इस बात की भी जतायी जा रही है कि इस पूरे घटनाक्रम ने दो से तीन लोग शामिल थे। पुलिस और लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications