घर की रसोई रहेगी सुरक्षित, एलपीजी के दाम नहीं बढ़ेंगे
दिल्ली(ब्यूरो)।
पेट्रोल की मूल्यवृद्धि से भड़के विपक्ष के सामने सरकार ने घुटने टेकने शुरू कर दिए हैं। अब वह न केवल पेट्रोल के दामों में कमी करने के लिए रास्ते तलाश रही है बल्कि एलपीजी और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि पेट्रोल के दामों में बढोतरी के बाद विदेश से भागे भागे आए पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि सरकार डीजल, केरोसीन और रसोई गैस के दाम नहीं बढाएगी। जयपाल रेड्डी ने कहा कि उन्होंने इस बाबत वित्त मंत्रालय को भी पत्र लिखा है जिस पर मंत्रालय ने गौर करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने से पहले महंगाई के मुद्दे पर विचार करना चाहती है। उसकी कोशिश है कि पहले महंगाई को नियंत्रित कर लिया जाए उसके बाद ही डीजल के दाम बढाए जाए नहीं तो सरकार अवाम के गुस्से का शिकार हो सकती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वैसे
भी पेट्रोल के दामों में वृद्धि से पहले ही विपक्ष उखड़ा हुआ है और सरकार डीजल के दामों में वृद्धि करके विपक्ष को एक और मौका नहीं देना चाहती। वैसे भी डीजल को किसानों के हित के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसलिए सरकार कुछ दिनों के लिए डीजल और रसोई गैस की तरफ नहीं देखना चाहती जिससे विरोध की धार कुछ कम हो जाए। वहीं चर्चा है कि रसोई गैस और दूसरे मुद्दों पर कैबिनेट की बैठक 1 जून को होने जा रही है जहां इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी औऱ उसी दिन तय होगा कि पेट्रोल मूल्यों में कितनी वृद्धि की जाय या फिर कटौती। इसलिए आप कुछ दिनों के लिए राहत ले सकते हैं। पर ये राहत अल्पकालिक ही है। क्योंकि सरकार को जैसे ही मौका लगेगा वह एक बार फिर आप पर सब्सिडी के नाम कुछ रुपये का बोझ डाल देगी।











Click it and Unblock the Notifications