शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं, केजरीवाल पर मानहानि का केस करेंगे कृष्णा

sm krishna
प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को भ्रष्ट नेता कहने के खिलाफ विदेश मंत्री ने अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध मानहानि का केस करने की ठान ली है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा खफा है, वो टीम अन्ना से नाराज हो गए हैं। कारण है टीम अन्ना ने उनकी शान के खिलाफ गुस्ताखी कर ली है। नाराजगी इस कद्र है की वो टीम अन्ना को सबक सिखाने वाले हैं।

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। ज्ञात हो की टीम अन्ना ने शनिवार को कृष्णा समेत यूपीए सरकार के 15 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है की इस मामले पर अपना रुख साफ करते हुए विदेश मंत्री ने कुछ दिनों पहले टीम अन्ना के सदस्य अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बताया था की उन पर लगाये गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं और जो भी सबूत वहां दिए गए है वो पूरी तरह गलत हैं। आपको बताते चलें की टीम अन्ना ने प्रधानमंत्री समेत 15 केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए इन लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है।

साथ ही गौर करने वाली बात ये भी है की जांच न होने की स्थिति में टीम अन्ना ने 25 जुलाई को आंदोलन करने की बात कही है। सरकार की मुश्किल को आसान करते हुए दिल्ली में शनिवार को की गई अपनी प्रेस कांफ्रेंस में टीम अन्ना ने जांच के लिए सरकार को छह जजों के नाम भी सुझाए हैं और कहा है कि सरकार जांच का काम इन छह में से किन्हीं तीन जजों को सौंप सकती है।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोपों की विस्‍तृत जानकारी है। टीम अन्‍ना ने इसे 'चार्जशीट' नाम दिया है, जिसमें मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है।

ज्ञात हो की टीम अन्ना के सदस्य और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने प्रेस कांफ्रेंस में उन 15 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी गिनाए, जिनके खिलाफ जांच की मांग की गई है।इन 15 मंत्रियों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, विलासराव देशमुख, कमलनाथ, सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्‍बल, फारूक अब्‍दुल्‍ला, एसएम कृष्‍णा, जीके वासन, प्रफुल्‍ल पटेल, सुशील कुमार शिंदे और शरद पवार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+