हत्या के मामले में जेडीयू विधायक पर मुकदमा दर्ज

अनिल साह के परिजनों का आरोप है कि विधायक ने साह से पचास लाख रूपये रंगदारी के तौर पर दिए जाने की मांग की थी और रूपये न मिलने पर शराब दुकान बंद करने को कहा था। इस बीच जदयू विधायक ने खुद पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे बीते दो दिन से पटना में हैं और आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाने वाले थे पर साह हत्याकांड मामले में खुद पर आरोप लगाए जाने पर वे वहां नहीं जा सके।
उन्होंने प्रशासन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए तथा अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। पांडेय ने कहा कि न वे स्वयं दागी हैं और अपने उपर न कोई दाग लगने देंगे और ऐसे आरोपों का सामना करने के लिए वे तैयार हैं। इस घटना के विरोध मे स्थानीय लोगों ने मृतक के शव के साथ हथवा सड़क को दो घंटे तक जाम रखा।
बाद में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर यह जाम समाप्त हुआ। पप्पू पांडेय अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के सरगना सतीश पांडेय के भाई हैं। सतीश वर्तमान में सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि गत 27 मार्च को सूचना सेवा के अधिकारी जावेद अख्तर की पत्नी ने भी पप्पू पांडेय पर उनके पति का अपहरण कर उनकी रिहाई के एवज में उनसे 55 लाख रूपये फिरौती के तौर पर वसूल करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications