10 साल का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 45 डिग्री

वहीं पानीपत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। करीब 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान के और बढऩे की संभावना है। शुक्रवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
जींद में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण कई इलाकों में दोपहर को कफ्र्यू जैसी स्थिति दिखाई दी। सुबह से ही तन झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलने लगीं। गर्मी का आलम यह रहा कि पंखे और कूलर भी काम न आए। बाहर निकलते ही शरीर पसीना-पसीना हो गया।ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे, जो जरूरी काम से घर से निकले भी तो शरीर को पूरी तरह ढककर। कपड़ों से लैस होने के बाद भी धूप की तेजी बर्दाश्त न हुई।अपरांह तक यही हाल रहा।शाम को सूरज ढलने के बाद लोग घरों से निकले।
डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। इसलिए दिन में कम से कम 15 से 20 गिलास पानी अवश्य पिएं। घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। गर्मी को ध्यान में रख हल्का भोजन करें।बाहर का खाना और तली भुनी चीजों खाने से बचें।रेहडिय़ों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ खाने से बचें।बासी भोजन न खाएं। खाने में फलों, पेयजल व हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications