दिल्ली में टूटने लगे रिकार्ड, कई भर्ती

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारे में और बढ़ोतरी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मई दिल्ली का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी में सबसे अधिक तापमान पालम में रिकार्ड किया गया जहां तापमान 45.2 डि.से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान तथा इसके आसपास बना हुआ है।
दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे एक से दो डि.से. तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं थार के मरुस्थल से होकर गुजरकर उत्तरी भारत तक पहुंच रही हैं। तीन दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 30 डि.से. रहेगा। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 29 डि.से. रहने की संभावना है। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार सहित पूरा उत्तर भारत लू एवं तेज धूप की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शुक्रवार सुबह लखनऊ का तम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। पछुआ हवाओं के कारण लू के थपेड़े चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लू का दौर अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications