येदियुरप्‍पा क्‍यों कर रहे हैं 'मोदी ब्रांड' का प्रोमोशन?

B S Yeddyurappa and Narendra Modi
दिल्ली (ब्यूरो)। आंतरिक कलह से जूझ रही भाजपा को अभी किनारा नहीं मिल पा रहा है। बीच मजधार में हिचकोले खा रही भाजपा की नैया पर सवार बीएस येदियुरप्‍पा ने अब नरेंद्र मोदी का प्रोमोशन शुरू कर दिया है। उन्‍होंने मोदी को पीएम पद का सही उम्‍मीदवार बताया है। हमारा सवाल यह है कि आखिर येड्डी ऐसा क्‍यों कर रहे हैं?

मुंबई में हो रहे कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा ने एक बार फिर पीएम के पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम को आगे बढ़ाया है। पार्टी के अंदर झांक कर देखें तो यह बात किसी विवाद से कम नहीं, लेकिन बीएसवाई का यह कहना कि मोदी पीएम के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार है और पार्टी को उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए। कुछ हजम नहीं होती।

हमारी चिंता यह है कि भूमि घोटाले से लेकर अवैध खनन तक कई मामलों में भ्रष्‍टाचार में डूबे बीएस येदियुरप्‍पा अगर विकास पुरुष व एक ब्रांड बन चुके मोदी का प्रोमोशन करेंगे तो लोगों के बीच क्‍या संदेश जायेगा। इसमें दो बातें हो सकती हैं। पहली यह कि कोई भी कभी भी भाजपा पर उंगली उठा सकता है कि युदियुरप्‍पा जैसे भ्रष्‍ट मोदी का प्रोमोशन क्‍यों कर रहे हैं, दूसरी बात यह कि लोग ये‍ड्डी आखिर ऐसा करके क्‍या चाहते हैं।

क्‍या कहा ये‍दियुरप्‍पा ने

येद्दयुरप्पा ने बताया कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी ने शानदार काम के जरिए गुजरात को नंबर एक राज्य बना दिया है। पार्टी को उनके नाम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आपको बता दें कि पार्टी के अंदर अभी कम से कम चार नेता ऐसे हैं जो अपने को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य समझते हैं ऐसे में येद्दयुरप्पा का बयान उनके लिए न केवल विवाद पैदा करने वाला है बल्कि पार्टी के अंदर उन्होंने कमजोर करने का भी प्रयास है। जिससे मोदी एक बार फिर सुर्खियों में रहें और उनका नाम पीछे
छूट जाए।

वैसे मुंबई जाने से पहले बंगलूरू में बीएस येद्दयुरप्पा ने कहा था कि वे पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई देने के लिए वह कार्यकारिणी की बैठक में जा रहे हैं। वह मेरे साथ हर परिस्थिति में चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। इसलिए मैं उनसे अवश्य मुलाकात करूंगा।" हालांकि उन्होंने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अनंत कुमार पर अपनी अप्रसन्नता भी जाहिर की और कहा कि वह राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं पार्टी को पिछले कुछ दिनों की घटनाओं के विषय में अवगत कराउंगा। मैं राज्य में पार्टी को मजबूत को बनाने के लिए काम करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+