29 जून को दिल्‍ली पहुंचेगा मॉनसून, तब तक झेलिये गर्मी

दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली इस समय गर्मी से तप रही है पर इस तपन के बीच उसे यह खबर जरूर राहत दे सकती है कि मानसूनी बारिश उसे 29 जून से तरबतर करने लगेंगीं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप तक पहुंच चुका है और वहां बारिश हो रही है। मानसून के पहली जून तक केरल के तट पर पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि मानसून के लिए इस समय उत्तरी भारत में सकारात्मक माहौल है इसलिए पटना में मानसून के करीब 15 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है।

Monsoon

उसके बाद यह धीरे धीरे यूपी होता हुआ 29 जून को दिल्ली पहुंचेगा। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून से धान, कपास, सोयाबीन और मक्का जैसी खरीफ फसलों के लिए बेहद फायदा होगा, क्योंकि देश में करीब 60 प्रतिशत कृषि भूमि वर्षा जल सिंचित है।

वहीं दिल्ली में अभी भी सूरत की वक्र दृष्टि है। आज सुबह तेज धूप के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+