म्यांमार में पीएम की सूकी से मुलाकात पर असमंजस

सूत्रों ने बताया कि यदि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सूकी से मुलाकात करते हैं तो माना जाएगा कि वे भी म्यांमार में लोकतंत्र के समर्थक हैं हालांकि वहां की सैन्य सरकार नहीं चाहती कि वहां मनमोहन सिंह सूकी से मुलाकात करें। आपको बता दें कि सूकी से पहले भी मनमोहन के आलावे कई विदेशी नेता मिल चुके हैं। विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री को 27 मई को निकलना है पर अभी तक प्रोटोकाल का पूरा लेखाजोखा तैयार नहीं हो सका है।
उसका कारण सूकी के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के बारे में अनिश्चितता के कारण ही प्रोटोकाल का पूरा कार्यक्रम नहीं बन पा रहा है। वैसे सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह इस दौरान भारत के बादशाह रहे बहादुर शाह जफर के मजार पर भी जाएंगे जहां वे 30 मिनट तक रुकेंगे। उसके बाद ही मनमोहन स्वदेश लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications