टीम अन्‍ना में फिर दरार, केजरीवाल पर तीखे सवाल

Arvind Kejriwal
मुंबई। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही टीम अन्‍ना ने एक नया झगड़ा सामने आया है। इस बार टीम अन्‍ना हजारे के करीबी सहयोगी अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाये गये है। फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिये टीम अन्‍ना और उनके आंदोलन को मश‍हूर करने वाले शिवेन्‍द्र सिंह चौहान ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है और उनसे आंदोलन की अगुवाई के तरीके पर तीखे सवाल किये हैं।

झगड़े की जड़ है फेसबुक पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन का पेज। विवाद इस बात को भी लेकर है कि अन्ना के महाराष्ट्र दौरे का कार्यक्रम फेसबुक, टिवटर पर पहले आया और बाद में इंडियन अंगेस्ट करप्शन की बेवसाइट पर। उल्‍लेखनीय है कि शिवेंद्र से कहा गया था कि फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले तीन लोगों की कमेटी से पूछा जाए। इस विवाद का एक कनेक्शन ये भी है कि अन्ना जब महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं तब टीम अन्ना का कोई प्रमुख सदस्य उनके साथ नहीं है। अन्ना ने सरकार पर ये आरोप भी लगाया था कि टीम अन्ना को तोड़ने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

शिवेंद्र सिंह चौहान टीम अन्ना की सोशल मीडिया कैंपेन देखते हैं। चौहान की चिट्ठी से पहले प्रशांत भूषण के घर पर पिछले सप्ताह टीम अन्ना की बैठक हुई थी। बैठक में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के फेसबुक पेज को ही चर्चा हुई थी। चौहान ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर पूछे हैं कड़े सवाल कि आंदोलन किस दिशा में जा रहा है। चिट्ठी में कहा गया है कि केजरीवाल ने उनके ऊपर आरोप लगाए थे कि वो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते और सोशल मीडिया कैंपेन के बारे में सारे निर्णय खुद लेते हैं। चौहान की मानें तो केजरीवाल ने उन्‍हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्‍होंने कोर कमेटी के फैसले का पालन नहीं कि‍या तो आंदोलन से हटा दिया जायेगा। इस बावज चौहान ने केजरीवाल से पूछा है कि वो किस अधिकार से अलग करने की बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+