बीजेपी में बिखराव, अब गडकरी से रूठे आडवाणी

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आडवाणी बैठक के दूसरे दिन में शामिल नहीं होंगे जबकि बैठक का समापन उन्हीं के भाषण के बाद समाप्त होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि आडवाणी बीते कुछ दिनों से पार्टी के फैसलों को लेकर नाराज हैं। सिर्फ आडवाणी ही नहीं खबर यह भी आ रही है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज भी रैली में शामिल नहीं होंगी।
मालूम हो कि मुंबई में चल रही बैठक के बाद भाजपा की आज हो रही रैली पेट्रोल के दाम बढाए जाने के खिलाफ है। बताया जा रहा है कि आडवाणी नितिन गडकरी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं। आडवाणी बीएस येदियुरप्पा से भी नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं येदियुरप्पा बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गये हैं और शाम को होने वाली रैली में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications