3000 छात्र-छात्राओं को दिखाई गई सेमी एडल्ट मूवी

वहीं डीसी शेखर विद्यार्थी का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके नोटिस में नहीं है। जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। शहर स्थित मल्टीप्लेक्स में हिंदी फिल्म अक्कड़ बक्कड़ बांबे बो चल रही है। फिल्म के डायरेक्टर द्वीप राज कोचर इसके प्रचार के लिए स्कूलों में घूम रहे हैं और प्रिंसिपल को छात्रों को फिल्म दिखाने की अपील कर रहे हैं।
कोचर ने मल्टीप्लेक्स का मॉर्निग शो बुक किया है इसमें 80 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। कोचर स्पष्ट करते हैं कि अक्कड़-बक्कड़ बांबे बो 16 मार्च को रिलीज हुई और इसे सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट हासिल है।
मल्टीप्लेक्स के मैनेजर विजय के अनुसार फिल्म तीन हजार छात्र देख चुके हैं। फिल्म को स्कूलों में बाल फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जबकि इसमें न सिर्फ एक रेप सीन है, बल्कि आइटम सांग, झरने के नीचे नहाने का सीन व गाना, स्कूली छात्रा व कॉलेज छात्र की लव स्टोरी तथा छात्र द्वारा टीचर को तोहफे के तौर पर अंत:वस्त्र देने का दृश्य है।












Click it and Unblock the Notifications