संगमा के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा

PA Sangma
दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और एनसीपी के नेता पीए संगमा राष्ट्रपति चुनाव में किसी का दल का दिल जीत पाए या न पाए पर वे अपने ही लोगों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के नेता औऱ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आदिवासी नेता अजीत जोगी ने उनकी उम्मीदवारी का जोरदार विरोध किया है। जोगी ने कहा कि संगमा सांप्रदायिक ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं। उनका इशारा पूरी तरह से भाजपा की तरफ था। हालांकि भाजपा ने अभी भी संगमा को अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।

वहीं, जोगी के साथ मंच पर आए कांग्रेस के कुछ पूर्व जनजातीय समुदाय के सांसदों ने भी संगमा की उम्मीदवारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद एक बेहद महत्वपूर्ण पद है और किसी को भी इस तरह आदिवासी होने के नाम पर पद की मांग नहीं करना चाहिए। विरोध करने वालों में अभी संसद की 60वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किए गए सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रीशांग कीशिंग भी हैं।

उन्होंने कहा कि संगमा पूरे आदिवासी समूह का प्रतिनिधित्व नहीं करते। इसलिए उन्हें कोई हक नहीं बनता कि वे आदिवासियों के नाम पर चुनाव लड़े। वैसे भी वे 1992 में पूर्वोत्तर के जनजातीय नेता जी.जी. स्वेल के राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने का विरोध कर चुके हैं। इसलिए संगमा को पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। अजित जोगी के विरोध के बाद तो अब साफ हो गया है कि यदि कांग्रेस अब किसी भी कीमत पर संगमा का समर्थन नहीं करेगी। हालांकि संगमा को भाजपा से काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+