सोनिया नहीं चाहती हर सांसद लगाकर चले लाल बत्‍ती

Sonia Gandhi
नई दिल्‍ली। पीछले कुछ समय से लगातार विपक्ष का सामना कर रही सरकार छवी सुधारने के लिए कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी अपने सांसदों से सादगी से रहने की नसीहत दी है। भ्रष्‍टाचार से लड़ने में किसी भी प्रकार से ढिलाई न बरतने का भरोसा दिया गया है। कांग्रेस कार्यकारिणी दल की बैठक में सोनिया गांधी ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली में लाल बत्‍ती से समस्‍या उत्‍पन्‍न हो रही है।

सूत्रों ने बताया क‍ि वरिष्‍ट पार्टी सांसद पीसी चाको ने बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया और उनकी राय भी मांगी थी। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने और भी कई मुद्दे पर अपना नजरिया स्‍पष्‍ट किया। उन्‍होंने सांसदों की उदासीनता पर भी सवाल उठाए। जो सांसद बैठक में गैरहाजिर हुए थे उनको लेकर भी सोनिया ने चिंता स्‍पष्‍ट की।

सोनिका ने सांसदों से कहा क‍ि हमको अपने जीवन में सादगी अपनाना चाहिए। जिससे जनता ने हमको जिस कारण से चुने है, हम उसपर खरे उतरकर उनका विश्‍वास जीत सके। कांग्रेस के सांसद पीसी चाकों ने सांसदों के वाहनो पर लालबत्‍ती लगाने पर उनकी राय मांगी थी, उसपर सोनिया गांधी ने इसपर अपनी असहमति जताई।

सोनिया ने लालबत्‍ती पर उठे प्रश्‍न पर जवाब देते हूए कहा कि यह फैसला राज्‍यों पर छोड़ देना चाहिए। वृद्धावस्‍था पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को भी सोनिया गांधी ने जायज बताया। उन्‍होंने कहा कि 200 रूपये की पेंशन राशि काफी कम है, और इसको बढ़ाया जाना जायज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+