टीम अन्ना के अकाउंट की जांच कर रहा है ईडी और आईटी

गौरतलब है कि पटियाला हाउस स्थित एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमित बंसल की कोर्ट में टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी के खिलाफ दायर एक मामले की सुनवाई चल रही है। याचिका में किरण बेदी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने ट्रस्ट को मिले दान का दुरुपयोग किया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमित बंसल की कोर्ट को बताया कि उन्होंने नवज्योति कॉलेज के खिलाफ दायर इस शिकायत के मामले में मानव संसाधन मंत्रालय से भी जानकारी मागी है। यह कॉलेज पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के नवज्योति इंडिया फाउंडेशन का एक हिस्सा है।
पुलिस ने यह भी बताया है कि उन्होंने आयकर अधिकारियों से कहा है कि वे पब्लिक काज रिसर्च फाउडेशन के खातों की भी ऑडिट करे, क्योंकि आरोप है कि किरण बेदी व टीम अन्ना के अन्य सदस्यों ने आईएसी को मिले दान को इस फाउडेशन को दे दिया था, ताकि टैक्स में लाभ मिल सके। वकील देवेंद्र सिंह चौहान की शिकायत पर किरण बेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देवेंद्र ने आरोप लगाया था कि किरण बेदी ने फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के नाम पर कई संगठनों को लूटा है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications