लू के थपेड़ों से घायल हो रही दिल्ली

चिलचिलाती धूप से दिल्ली बेहालहै। यहां का अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस के आसापास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन साफ रहेगा और तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्रता 33 फीसदी दर्ज की गई। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस था। वैसे सोमवार की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवा चलीं और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 0.1 मिमी बारिश हुई, लेकिन इससे मौसम के मिजाज में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला।
जैसे-जैसे सूरज आंखें तरेरता गया वैसे-वैसे लोगों का हाल-बेहाल होता गया। तेज धूप की वजह से हवा काफी शुष्क हो गई। हवा में नमी की मात्रा में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा केवल 14 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications