लव अफेयर में रोड़ा बना पति तो उसे मार डाला

Murder
जींद। दस दिन पहले प्रेम नगर में रहने वाले शिवदत्त की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या करने से पूर्व शिवदत्त को खाने में नशीले गोलियां दी गई थी। मामला आत्महत्या का दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। लेकिन फांसी के फंदे की रस्सी भी टूट गई। शिवदत्त अपनी पत्नी के अवैध संबंधों में रोड़ा बना हुआ था। शिवदत्त की हत्या से संबंधित खुलासा मृतक की पत्नी संतोष ने पुलिस पूछताछ में किया।

प्रेम नगर निवासी शिवदत्त की हत्या से पर्दा उठ गया है। उसकी पत्नी संतोष ने गांव हजवाना पुंडरी निवासी अपने प्रेमी सुरेश के साथ मिल कर की थी। पुलिस पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसके सुरेश के साथ लगभग दस वर्षों से अवैध संबंध थे। सुरेश के संबंधों को लेकर शिवदत्त को ऐतराज था। जिसके चलते अक्सर घर में कलह रहती थी।

गत दस मई रात को योजना के अनुसार शिवदत्त को खाने में नशे की गोलियां दी गई। फिर सुरेश तथा उसने शिवदत्त की रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला आत्महत्या का दिखाई दे, जिसके चलते शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। लेकिन रात्रि तीन बजे फांसी के फंदे की रस्सी टूट गई और शव नीचे गिर गया। अल सुबह होने पर सुरेश वहां से खिसक गया।

पुलिस शिवदत्त की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आने पर संतोष को संदेह की दृष्टि से देख रही थी। जिसके चलते पुलिस ने जांच का केंद्र बिंदू शिवदत्त के 12 वर्षीय बेटे को बनाया और उससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लांबा ने बताया कि शिवदत्त की हत्या उसकी पत्नी संतोष ने अपने प्रेमी सुरेश के साथ मिल कर की थी। हत्या से पूर्व शिवदत्त को नशे की गोलियां दी गई थी। फिर दोनों ने रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+