दिल्ली में पांच कमरे का फ्लैट बिका 7.3 करोड़ में
दिल्ली
(ब्यूरो)। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तो शायद सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका दांव इतना बेहतर लगेगा। उसे एक फ्लैट की कीमत 7.3 करोड़ रुपये तक मिल जाएगी। डीडीए ने सोमवार को जो फ्लैट बेचा उसमें 14 नबंर टावर का 803 नंबर के फ्लैट की कीमत 7.3 करोड़ मिला। 110 फ्लैटों के लिए कुल 218 लोगों ने नीलामी में भाग लिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 32 फ्लैट खरीदे तो हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के हाथ 12 फ्लैट हाथ लगे। सूत्रों ने बताया कि कंपनियों के द्वारा बिड में भाग लेने के कारण डीडीए को उम्मीद से पांच गुणा मिला। वैसे जिस रेट पर पूरे फ्लैट बिके हैं वह सामान्यतया डीडीए की कीमत से .25 फीसदी ज्यादा हैं। id="toptextpromo">डीडीए
के अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा बोली दिल्ली स्टेट कॉपरेटिव बैंक ने लगाई औऱ टावर नंबर चौदह के 803 नंबर के फ्लैट को अपने नाम कर लिया। यह पांच बेड रूम का फ्लैट है। इसकी रिजर्व प्राइस 5 करोड़ 21 लाख रुपये रखी गई थी। 110 फ्लैट के लिए कुल 218 टेंडर आए। टावर नंबर 9 में 32 फ्लैट के लिए सिर्फ 33 टेंडर आए। टावर नंबर 14 के 36 फ्लैट के लिए 55 टेंडर और टावर नंबर 1 के 42 फ्लैटों के लिए 130 टेंडर आए। 110 में से 87 फ्लैटों के लिए टेंडर आए, जिनमें से करीब 8 फ्लैट के टेंडर रिजेक्ट हो गए। इनमें सिर्फ एकही बिड आई थी और वह तकनीकी वजहों से रिजेक्ट कर दी गई। ओएनजीसी की कई बिड रिजेक्ट हुई क्योंकि उन्होंने तय अर्नेस्ट मनी जमा नहीं की दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कॉमनवेल्थ
गेम्स विलेज के फ्लैट के प्रति लोगों की दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कीमत से अधिक बोली लगाकर सरकारी कम्पनियों व बैंकों ने कई-कई फ्लैट पर बोलियां लगाईं। अक्षरधाम स्थित इन घरों की नीलामी का डीडीए मुख्यालय में सोमवार को हुई। यहां के फ्लैट्स को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी थी कि 40.23 प्रतिशत अधिक रकम लगा कर उन्होंने नीलामी में भाग लिया। यहां के एरिए का दाम लोगों ने 2,60,410 रुपये प्रति वर्ग मीटर लगाया, जबकि डीडीए ने 1,85,195 रुपये की दर तय की थी। जिस 14 नंबर टावर में सबसे महंगा घर बिका उसी टावर में एक अन्य फ्लैट 7 करोड़ 27 लाख से अधिक पर नीलाम हुआ।











Click it and Unblock the Notifications