यूपी में 'धोनी' की कीमत मात्र एक रुपये

Mahendra Singh Dhoni
लखनऊ। भईया जरा दो 'धोनी' देना...हां तो कितना हुआ? जी साहब दो रुपये। अरे अरे! चौकिये नहीं हम भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्‍टन कूल महेन्‍द्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि यूपी के बुंदेलखंड में बिकने वाले धोनी गुटखे की बात कर रहे हैं। कप्‍तान धोनी भले ही किसी भी मादक पदार्थ का सेवन न करते हों मगर मादक पदार्थों की पिच पर टॉप पर हैं। बुंदेलखंड में धोनी के नाम से प्रचलित तंबाकू युक्‍त गुटखा 'धोनी' की बिक्री सबसे ज्‍यादा है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 'सोने जैसा खरा' स्‍लोगन वाले इस पान मसाला की रोजाना की बिक्री 6 लाख रुपये से ज्‍यादा बताई जा रही है। उल्‍लेखनीय है कि बुंदेलखंड में पान और सुपारी की लत परंपरागत है। पहले यहां के बुजुर्गों के कंधों पर पान मसाले का एक छोटा सा बटुआ टंगा होता था मगर गुटखों के चलन के बाद से ऐसा नजर नहीं आता। इन्‍ही गुटखों में से एक है 'सोने जैसे खरा' स्‍लोगन वाला गुटखा।

यूपी के हमीरपुर में है धोनी गुटखे की फैक्‍ट्री

धोनी गुटखा यूपी के हमीरपुर के सुमेरपुर कस्‍बे में बनती है। यहां गुटखे की फैक्‍ट्री है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में भारत, साईं, तुलसा, श्री, चंद्रकमल, चंद्रमोहन, 555 व 64 नंबर जैसे कई तंबाकू युक्त गुटखों का अंधाधुंध चलन है, पर इन सभी को 'धोनी' गुटका मात दिए हुए है। गुटखों पर वैधानिक चेतावनी 'तम्बाकू चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' छपे होने के बाद भी यह गुटखा बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में सरकारी प्रतिबंध के बाद भी चोरी-छिपे बिक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+