मुलायम बोले जिसे लोकसभा चुनाव लड़ना है वो अभी आवेदन करे

मुलायम ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र पार्टी मुख्यालय में विचारार्थ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्याशियों की योग्यता के विषय में उन्होंने कहा कि टिकट के इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं को दस हजार रपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के साथ ही समाजवादी बुलेटिन का भी आजीवन सदस्य होना चाहिए। आवेदक पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय, जिला एवं महानगर कार्यालय का कोई बकाया नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार आवेदन पत्र पार्टी द्वारा निर्धारित छपे हुए फार्म के अनुसार ही प्रस्तुत करें अन्यथा दूसरा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करें।
इधर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती की दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस को नायाब और अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ अनापशनाप आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती के बयान से यही एहसास हुआ कि वह अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल की रिपोर्ट पढ रही हैं क्योंकि तमाम आपराधिक मामलों में लिप्त उनकी सरकार के छह से अधिक मंत्री व विधायक आज भी जेल की हवा खा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications